हरिद्वार में 99 प्रतिशत पूरा हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य

हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान की प्रगति को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में एसआईआर का कार्य 99 प्रतिशत पूरा किया जा चुका है।
उन्होंने अभियान में सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेष कार्य भी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ पूरा कराया जाएगा। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में पुनरीक्षण प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संचालित की गई। बैठक में विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रुड़की राजेंद्र चौधरी, अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, संयुक्त मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ सहित संबंधित अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
