हरिद्वार में 52 केंद्रों पर होगी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 20,958 अभ्यर्थी होंगे शामिल
हरिद्वार। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आगामी 29 नवंबर को जनपद के 52 केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में 20,958 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें रुड़की के 16 केंद्रों पर 6,494 और हरिद्वार के 36 केंद्रों पर 13,464 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी वैभव गुप्ता ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम चार बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिकारियों को बिजली, पेयजल, शौचालय, सुरक्षा और गोपनीय प्रश्नपत्रों के सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। आयोग के अवर सचिव आशीष जायसवाल ने बताया कि परीक्षा के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
