हरिद्वार का दोहरा धमाका, बालक और बालिका दोनों वर्गों में बना चैंपियन
हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी प्रतियोगिता में हरिद्वार की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के फाइनल में हरिद्वार ने ऊधमसिंह नगर को हराकर खिताब जीता, जबकि बालिका वर्ग में देहरादून को शिकस्त देकर चौंपियन बना। दोनों वर्गों में जीत के साथ हरिद्वार ने प्रतियोगिता में दोहरी सफलता दर्ज की। टीमों की इस उपलब्धि में कोच गुलाब सिंह और गौरव कुमार का मार्गदर्शन अहम रहा। उनके निर्देशन में खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रदर्शन किया। हरिद्वार की इस सफलता से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
