संवाददाता कालू वर्मा, दिनांक 26 अक्टूबर 2023

 

हरिद्वार। सर्व ब्राह्मण महासभा व व्यापार मण्डल के सयुंक्त नेत्रत्व मे गंगा कलोज़र के नाम पर हरकी पौड़ी सुभाष घाट गऊ घाट पर जल ना होने के कारण सिचाई विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश प्रवक्ता आशीष शर्मा व सुभाष घाट व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आदेश मारवाड़ी के सयुक्त नेतृत्व मे उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदशन किया गया उन्होंने अरोप लगाया माँ गंगा जी की साफ सफाई के नाम पर गंगा को जल विहीन करना अपने कुछ राजनितिक ठेकेदारों के साथ मिल कर करोड़ों रुपया का बंदरबाट करने का अरोप लगाया। उन्होंने कहा हरकी पौड़ी के मुख्य घाट सुभाष घाट पर माँ गंगा जी का अचमन को भी जल नहीं है बहुत दुख का विषय है की लाखो तीर्थ यात्रियों की भावनाओं को ठेस पहुंचने का काम किया है उन्होंने कहा की अगर गंगा जी मे जल को डुबकी लगाने लायक गंगाजल नहीं छोड़ा गया तो सिचाई विभाग के खिलाफ उग आंदोलन किया जाएगा।

 

प्रदर्शन करने वाले मुख्य रूप से बड़ा व्यापर मण्डल के पूर्व महामंत्री हिमांशु शर्मा, सुमित शर्मा, विशाल भट्ट, राम किशोर गुप्ता, के पी शर्मा, रवि खन्ना वह आदि व्यापारी लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!