गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस पर 24 नवंबर को देहरादून पहुंचेगी भव्य रथ यात्रा

देहरादून। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस के अवसर पर पंजाब से शुरू हुई भव्य रथ यात्रा 24 नवंबर को देहरादून पहुंचेगी। यात्रा के स्वागत एवं सफल आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा महानगर कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को आठ स्वागत स्थलों पर व्यवस्थाओं, तैनाती और जिम्मेदारियों के संबंध में दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी का जीवन दर्शन समानता, भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं भेदभाव रहित समाज के निर्माण की प्रेरणा देती हैं। बैठक की मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने कहा कि रथ यात्रा संत रविदास जी के विचारों और सामाजिक संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और आपसी समन्वय के साथ स्वागत कार्यक्रम को भव्य बनाने का आह्वान किया। प्रदेश अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष बलवीर सिंह धुनिया ने गुरु रविदास जी के जीवन और सामाजिक समानता के संदेश पर प्रकाश डाला। पूर्व महानगर अध्यक्ष एवं यात्रा सह प्रभारी सीताराम भट्ट ने भी तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी, अनिल गोयल, महानगर पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!