गढ़वाल विवि के कुलपति ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने 16 नवंबर को उत्तराखंड के राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक भूमिका और राज्य की भौगोलिक एवं सामाजिक आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। कुलपति ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की अकादमिक उपलब्धियों, शिक्षण एवं शोध गतिविधियों, नवाचार, कौशल विकास कार्यक्रमों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने क्षेत्रीय विकास में विश्वविद्यालय की भूमिका भी रेखांकित की। इस अवसर पर प्रो. मोहन सिंह पंवार उपस्थित रहे।
