गंगा बाग में आरोहण ग्रुप ने धूमधाम से मनाई गणेश चतुर्थी


हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र के सत्यम विहार स्थित गंगा बाग में आरोहण ग्रुप ने गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना और संगीतमय आरती से हुआ। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया। मुख्य अतिथि वार्ड नंबर-1 की नगर निगम पार्षद सुनीता शर्मा ने गणेश पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की। उन्होंने आरोहण ग्रुप के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं की सामाजिक भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया। ग्रुप की संस्थापक विनिता शर्मा ने कहा कि संगठन महिलाओं को सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध करा रहा है। महिला सदस्यों ने सशक्तिकरण और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम का संचालन अंजना शर्मा ने किया। समापन महाआरती और महाप्रसाद वितरण के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!