घुड़दौड़ी में 185 इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को मिला करियर मार्गदर्शन


पौड़ी। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में जिला प्रशासन और क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लैंसडाउन की ओर से करियर परामर्श एवं प्रेरणा वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में 185 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में आयोजित कार्यशाला में विद्यार्थियों को कौशल विकास, अप्रेंटिसशिप, स्टार्टअप, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और पीएम विश्वकर्मा सहित विभिन्न योजनाओं की पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया समझाई गई। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह और करियर काउंसलर हेमंत काला ने विद्यार्थियों को अपनी रुचि और योग्यता के अनुरूप करियर चुनने तथा तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कॉलेज के प्राध्यापक और अन्य विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!