बालिका दिवस पर छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा


रुद्रप्रयाग। राजकीय इंटर कॉलेज जयंती कोठियाडा में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पेंटिंग, मेहंदी, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना जखोली के ब्लॉक समन्वयक बलराम कोठारी ने छात्राओं को विभागीय योजनाओं, बालिका शिक्षा और अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने लिंग परीक्षण पर रोक तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जागरूक रहने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


बालिकाओं को किया जागरूक

रुद्रप्रयाग। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज भीरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा, समानता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। पायल सिंह ने बालिकाओं से अन्याय, शोषण और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने बाल विवाह निषेध अधिनियम और पॉक्सो अधिनियम की जानकारी देते हुए बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!