गड्ढामुक्त सड़क अभियान में युद्धस्तर पर जुटे खंड

पौड़ी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पौड़ी जिले में सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज कर दिया गया है। लोनिवि और पीएमजीएसवाई के विभिन्न खंडों द्वारा पैच मरम्मत के साथ नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटान और जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में अधिकारी सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी कर रहे हैं। उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने कौड़िया-मोटाढाक और कोटद्वार-मवाकोट-कण्वाश्रम मार्गों का निरीक्षण किया। वहीं अन्य अधिकारियों ने भी विभिन्न मार्गों की स्थिति देखी। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि गड्ढामुक्ति केवल गड्ढे भरने तक सीमित न रहे और गुणवत्ता के साथ सड़क की समग्र स्थिति सुधारी जाए।
