गौचर मेले के प्रेस सम्मेलन में पत्रकारों ने उठाए जनहित के मुद्दे

चमोली/गौचर। 74वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक गौचर मेले-2026 के तहत बुधवार को डायट गौचर में प्रेस सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे पत्रकारों ने जनसमस्याओं, विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं से जुड़े सवाल अधिकारियों के समक्ष रखे।
उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग अलकेश नौडियाल ने बताया कि पत्रकारों के प्रश्नों का अधिकारियों ने जवाब दिया। जिन सवालों के उत्तर तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके, उनकी जानकारी जिला सूचना अधिकारी के माध्यम से लिखित रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत ने कहा कि पत्रकारों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद से जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिलती है। पत्रकारों ने भविष्य में प्रेस सम्मेलन को अधिक उपयोगी बनाने के सुझाव भी दिए। कार्यक्रम में पत्रकारों का अभिनंदन किया गया। संचालन जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की और राज कुमार तिवाड़ी ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!