गांधी जयंती पर आज प्रदेशभर में होंगी विशेष ग्राम सभाएं

देहरादून। गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आज प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की जाएंगी। ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने बताया कि ग्राम सभाओं में जन योजना अभियान के साथ ‘रिफॉर्म उत्सव’ शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों को केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं, सुझावों और स्थानीय प्राथमिकताओं पर संवाद होगा। इन्हें ग्राम पंचायत विकास योजना में शामिल किया जाएगा। ग्राम सभाओं में विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू होगी। योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभागों के बीच समन्वय और जनभागीदारी पर जोर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!