एसएसपी ने किया कीर्तिनगर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कीर्तिनगर कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, बैरक, मैस, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय और संतरी ड्यूटी का निरीक्षण किया। लंबित विवेचनाओं, वांछित आरोपियों और वारंटों के अनुपालन की समीक्षा भी की। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा व आमजन से शालीन व्यवहार बनाए रखने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई तथा फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। उन्होंने प्रभावी गश्त, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी और अपराध रोकथाम के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!