वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया संयुक्त निरीक्षण

हरिद्वार। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 30 एवं 31 अक्तूबर को हरिद्वार में आयोजित की जायेंगी। इस वर्ष प्रतियोगिता की मेजबानी एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, हरिद्वार को सौंपी गयी है। प्रतियोगिता का आयोजन वंदना कटारिया स्टेडियम, हरिद्वार में किया जाएगा, जिसमें गढवाल मंडल के विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें एवं खिलाड़ी विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को आयोजक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने वंदना कटारिया स्टेडियम का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतियोगिता तैयारियों, आयोजन स्थल की व्यवस्थओं और विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं के संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।
निरीक्षण के दौरान श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के क्रीडा सचिव पुष्कर गौड, विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद के सदस्य अनिल सिंह तोमर, एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के चेयरमैन संदीप चौधरी, जिला खेल अधिकारी, हरिद्वार रविन्द्र भंडारी, क्रीडा प्रभारी उमराव सिंह, तारा सिंह सहित वन्दना कटारिया स्टेडियम के एथलेटिक्स कोच मुकेश शर्मा मौजूद रहे।
संयुक्त निरीक्षण के दौरान आगामी 30 एवं 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार की गयी। अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं, खिलाडियों की सुविधा और विभिन्न खेल स्पर्धाओं के सुचारू संचालन से सम्बन्धित विषयों पर विचार विमर्श किया।
विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गढवाल मण्डल के विभिन्न महाविद्यालयों से खिलाडी प्रतिभाग करेंगें। इस आयोजन के माध्यम से खिलाडियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने और विश्वविद्यालय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा।
आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों एवं आयोजक महाविद्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गयी है। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिये समन्वय एवं आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!