डिलीवरी बॉय के रूप में कर रहा था स्मैक की सप्लाई, गिरफ्तार

देहरादून। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेलाकुई पुलिस ने एक आरोपी को 22.81 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 6.50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने 2 अक्टूबर को तेलपुरा स्थित जंगलात चौकी के पास पार्क से कमल चौधरी उर्फ बॉबी (30) को गिरफ्तार किया। आरोपी लक्सर, हरिद्वार का निवासी है और वर्तमान में सेलाकुई में किराये पर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी डिलीवरी बॉय का काम करता था और सामान पहुंचाने की आड़ में नशे के आदी लोगों को स्मैक सप्लाई करता था। पूछताछ में अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी मिलने पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है।
