देवभूमि विकास फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता अभियान


हरिद्वार। गंगा बंदी के बाद देवभूमि विकास फाउंडेशन ने अध्यक्ष रेखा वाल्मीकि के नेतृत्व में अलकनंदा घाट पर सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने घाट की रेलिंग में फंसे कपड़े निकाले और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
रेखा वाल्मीकि ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। लोगों को जागरूक कर स्वच्छता अभियानों से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए संगठन द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान की भी जानकारी दी। इस अवसर पर शीतल चंचल, कमलेश, विकास, राधेश्याम ठाकुर, तुलसा चंचल, विराज और रेयांश सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!