डेंगू मरीजों के लिए बेस अस्पताल में बढ़ाई व्यवस्था

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा बेस अस्पताल में डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन ने नेत्र रोग वार्ड में स्थापित बेडों को डेंगू मरीजों के लिए तत्काल प्रभाव से आरक्षित किया है। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने संबंधित वार्ड प्रभारियों को मरीजों की भर्ती, उपचार और आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि हाल में भर्ती दो डेंगू मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने पर भर्ती में परेशानी न हो, इसके लिए उपलब्ध संसाधनों के अनुसार व्यवस्थाएं बढ़ाई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!