डॉ. सोहनपाल राणा बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष


लंबगांव। जिला सहकारी बैंक टिहरी के वरिष्ठ प्रबंधक एवं कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लॉइज यूनियन के प्रदेश संयोजक डॉ. सोहनपाल राणा को ऑल इंडिया कोऑपरेटिव बैंक एम्प्लॉइज ऑर्गनाइजेशन का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया है। अयोध्या में आयोजित राष्ट्रीय संगठनात्मक बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी दी गई। इससे पूर्व वह यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके चयन पर खुशी जताते हुए कहा कि संगठन और सहकारिता के प्रति उनके समर्पण से उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। डॉ. राणा ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी का ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!