डॉ. शहजादी अंसारी का फेलोशिप के लिए चयन


सुल्तानपुर। मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी डॉ. शहजादी अंसारी का भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की पोस्ट-डॉक्टोरल फेलोशिप 2026-27 के लिए चयन हुआ है। फेलोशिप के तहत वह आईआईटी रुड़की में शोध कार्य करेंगी। उनका शोध वर्ष 1947 के भारत विभाजन की स्मृतियों, साहित्य, सिनेमा और मौखिक इतिहास पर केंद्रित रहेगा। डॉ. अंसारी लंबे समय से विभाजन, पलायन, पुनर्वास तथा स्मृतियों के पीढ़ी-दर-पीढ़ी हस्तांतरण का अध्ययन कर रही हैं। वह साहित्यिक कृतियों के साथ विभाजन से जुड़े लोगों की मौखिक स्मृतियों और व्यक्तिगत अनुभवों को भी शोध का आधार बनाएंगी। पीएचडी के बाद मिली इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों और शिक्षाविदों ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!