चुनावी प्रक्रिया पर उठाए जा रहे सवालों की जांच की मांग


देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की प्रदेश, जिला, महानगर एवं ब्लॉक पदाधिकारियों की बैठक प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम मुख्य अतिथि रहे।
राजेंद्र पाल गौतम ने चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवालों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को जनता के बीच उठाने का आह्वान किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बेरोजगारी, महिला सुरक्षा, भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।
प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मदन लाल ने संगठन को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर तक मजबूत करने की बात कही। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!