चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की उठाई मांग

देहरादून। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने लोकतंत्र बचाओ वोट बचाओ’ अभियान के तहत जिला, शहर और ब्लॉक स्तर पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया। वक्ताओं ने मतदाता सूची से हटाए गए नामों की समीक्षा, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई।
डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने 8 अक्टूबर को देहरादून में गांधी पार्क से मार्च निकाले जाने की जानकारी दी। सीपीआई(एम) के लेखराज, कांग्रेस की सुजाता पॉल और अन्य वक्ताओं ने भी अभियान को लेकर विचार रखे। शीशपाल बिष्ट ने म्ब्प्छम्ज् को लेकर उठ रहे सवालों पर निर्वाचन आयोग से स्पष्टीकरण की मांग की। प्रेस वार्ता में हिमांशु चौहान और फहमीदा बानो सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
