छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा बागवानी योजनाओं का लाभ


पौड़ी। पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने के लिए उद्यान विभाग की ओर से विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2025-26 तक जनपद में इन योजनाओं से 30,286 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं।
जिला उद्यान अधिकारी मनोरंजन भंडारी ने बताया कि पिछले छह वर्षों में 20,132 किसानों को निःशुल्क फल पौध वितरित की गई। वहीं 100 वर्ग मीटर पॉलीहाउस योजना के तहत 921 लाभार्थियों को लाभ दिया गया। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से 3,093 किसानों को सिंचाई सुविधाओं से जोड़ा गया। किसानों को आधुनिक तकनीकों की जानकारी देने के लिए आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 2,295 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा कीवी ट्रैलिस सिस्टम, वर्षाजल संरक्षण और घेरबाड़ जैसी गतिविधियों से भी किसानों को सहयोग दिया गया। विभाग द्वारा सेब और कीवी जैसी लाभकारी फसलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारी ने कहा कि बागवानी से सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!