हमारे संवादाता: उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो

 

चारधाम यात्रा : यात्रा शुरू होने के बाद भी बर्फबारी हुई तो तीर्थयात्रियों की मुश्किल बढ़ सकती है जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है।

 

केदारनाथ में यमुनोत्री धाम में तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए सीमित संख्या है यात्रा शुरू होने पर बर्फबारी भी यात्रियों की परीक्षा लेगी हालांकि अभी तक प्रशासन व पुलिस की ओर से यात्रियों से अपील की जा रही है कि मौसम को देखते हुए यात्रा करें पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉक्टर विशाखा अशोक बधाणे का कहना है कि केदारनाथ धाम में 25 अप्रैल को मौसम की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

 

यात्रा मार्गों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पुख्ता इंतजाम ,23 मेडिकल रिलीफ पॉइंट बनाएं

                       इन नंबरों पर करें संपर्क

 

चार धाम यात्रा के लिए पर्यटन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है यात्रा के दौरान कोई भी समस्या आने पर कंट्रोल रूम के नंबर 0135-2559898, 2552 627 या चार धाम यात्रा टोल फ्री नंबर 1364 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के लिए 104 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।

 

अब तक पंजीकरण की संख्या

धाम। पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ।- 567188

बद्रीनाथ।- 4790 89

यमुनोत्री। -245149

गंगोत्री। -286896

हेमकुंड साहिब -9857

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!