चार पेटी शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

देहरादून। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दून पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर करीब चार पेटी देशी शराब बरामद की। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने रोहित कुमार (26), निवासी आदर्श कॉलोनी, रायपुर को 51 पव्वे टेट्रा पैक माल्टा देशी मसालेदार शराब के साथ पकड़ा। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं, रायवाला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अजय (18), निवासी बापूग्राम ऋषिकेश और सतीश जाटव (37), निवासी शांतिनगर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया। अजय के कब्जे से 60 और सतीश के कब्जे से 56 टेट्रा पैक माल्टा मसालेदार देशी शराब बरामद हुई। तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी संख्या यूके-07-जे-2382 को भी पुलिस ने सीज कर दिया। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
