गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आयोजित किया हर घर में हो भोज के तहत किया कार्यक्रम
हरिद्वार। उत्तराखंड गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज जयंती पर हर घर में हो भोज, घर—घर हो भोज के तहत कार्यक्रम करते हुए उनके अदम्य साहस, उनकी राष्ट्रनिष्ठा, अदम्य वीरता और सुशासन की गाथाओं को याद किया।
रविवार को जमालपुर कलां में उत्तराखंड गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी की ओर से गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर की जयंती मनाई गई। डॉ प्रदीप चौधरी के साथ उपस्थित सभी लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रदीप चौधरी ने गुर्जर प्रतिहार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उनकी राष्ट्रनिष्ठा, अदम्य वीरता और सुशासन की गाथाओं को हमेशा याद किया जाएगा। उनके शासनकाल में व्यापार, कृषि और कला का विशेष विकास हुआ।
डॉ प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अखंड भारत पर 50 वर्ष तक शासन किया और अरब आक्रमणकारियों को परास्त कर भारत की संस्कृति और सीमाओं की रक्षा की थी। उनके शासन में कन्नौज भारत की राजधानी और विश्व का वैभवशाली नगर था। इस दौरान गुर्जर प्रतिहार वंश द्वारा सनातन धर्म की रक्षा करने वाले पूर्वजों के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर महक सिंह, सुनीता चौधरी, राकेश चौधरी, प्रखर चौधरी, संजीव कुमार, धीरज सिंह, रोहन, यशवीर, अनिरुद्ध कुमार, सतीश कुमार, अनंत सिंह, जितेंद्र कुमार, विनायक आदि शामिल हुए।
