भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ को मंडल स्तर तक मजबूत करने पर जोर


देहरादून। भाजपा उत्तराखंड की संयुक्त संगठनात्मक बैठक में विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों की सक्रिय भूमिका पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी अरविंद मेनन, बांसुरी स्वराज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रदेश प्रकोष्ठ समन्वयक कौस्तुभ जोशी ने संगठन को जिला और मंडल स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. चंडी प्रसाद भट्ट के मार्गदर्शन में दूरस्थ क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं और जनसेवा कार्यों को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई। बैठक में विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!