बीएम हुंडई शोरूम में लगी आग, कई वाहन व सामान जला


देहरादून। क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर स्थित बीएम हुंडई शोरूम में गुरुवार सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर स्टेशन की दमकल टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। आग से शोरूम के भीतर और बाहर खड़ी कुछ गाड़ियां तथा अन्य सामान जल गया। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस द्वारा आग लगने के विस्तृत कारणों और हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!