बदरीनाथ धाम में बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलाया


चमोली। बदरीनाथ धाम में दर्शन के लिए आईं बरेली निवासी 70 वर्षीय रजनी देवी पत्नी ओमप्रकाश मंदिर परिसर में अपने परिजनों से बिछड़ गईं। काफी तलाश के बाद भी उनका पता नहीं चलने पर परिजनों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवानों को सूचना दी।
सूचना मिलते ही चमोली पुलिस ने मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाश अभियान चलाया। पुलिस जवानों के प्रयासों से बुजुर्ग महिला को सकुशल खोज लिया गया और सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। महिला के मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने चमोली पुलिस की तत्परता और सहयोग के लिए आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!