बाइक चोरी का खुलासा, सहारनपुर निवासी अभियुक्त गिरफ्तार

पौड़ी। कोटद्वार में मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए पौड़ी पुलिस ने सहारनपुर निवासी एक अभियुक्त को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर 2026 को कोटद्वार निवासी एक व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मुकदमा दर्ज कर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसके आधार पर इसरान पुत्र ताहिर निवासी चिलकाना, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में कोटद्वार पुलिस और सीआईयू की टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!