कार्यकारी अध्यक्ष नितिन से विधायक ने की भेंट

श्रीनगर गढ़वाल। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से विधायक विनोद कंडारी ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधायक कंडारी ने उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन की संगठनात्मक समझ, नेतृत्व क्षमता और शालीन व्यक्तित्व उन्हें कार्यकर्ताओं में विशेष पहचान दिलाता है। विधायक ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और दूरदर्शिता से पार्टी को नई दिशा मिलेगी। भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
