पंतद्वीप क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान


हरिद्वार। चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला और आगामी कुंभ मेला की तैयारियों के तहत पंतद्वीप क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। उप मेला अधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में नगर निगम, विकास प्राधिकरण, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 35 अस्थायी दुकानें और 57 रेहड़ियां हटाईं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि आगामी मेलों के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!