उद्योग मित्रों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें: सीडीओ


हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग मित्र समिति एवं एकल खिड़की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उद्योग मित्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सीडीओ ने पेयजल समस्या वाले क्षेत्रों में ओवरहेड टैंक और पाइपलाइन, सलेमपुर राजपूताना में स्ट्रीट लाइट तथा औद्योगिक क्षेत्रों में फायर स्टेशन की व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने एकल खिड़की प्रणाली के तहत लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण और विभागीय समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदूषण मानकों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई और निष्क्रिय इकाइयों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!