BHASHINI राज्यम् कार्यशाला’ का आयोजन 17 दिसंबर को

देहरादून। गढ़वाली एवं कुमाऊनी भाषाओं को डिजिटल युग से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत BHASHINI राज्यम् कार्यशाला उत्तराखंड अध्याय का आयोजन 17 दिसंबर 2025 को होटल रमाडा, देहरादून में किया जाएगा। यह कार्यशाला डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा उत्तराखंड राज्य आईटी मिशन के सहयोग से आयोजित हो रही है। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एआई-संचालित भाषा नवाचार के माध्यम से वॉइस-फर्स्ट डिजिटल गवर्नेंस को सशक्त बनाना तथा गढ़वाली और कुमाऊनी भाषाओं की डिजिटल परिवर्तन यात्रा को गति देना है। राष्ट्रीय भाषा अनुवाद मिशन के अंतर्गत भारत सरकार की प्रमुख पहल BHASHINI का लक्ष्य एआई आधारित उपकरणों के माध्यम से भाषा बाधाओं को समाप्त करना है, ताकि डिजिटल सेवाएं सभी भारतीय भाषाओं में सुलभ हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!