अधिकारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों का हंगामा, बीडीसी बैठक का बहिष्कार


चमोली। दशोली ब्लॉक सभागार में बुधवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) बैठक में प्रमुख विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जनप्रतिनिधियों में भारी नाराजगी देखने को मिली। कई सक्षम अधिकारियों के बैठक में मौजूद नहीं रहने पर बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर विरोध जताया।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बीडीसी बैठक ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से जुड़े मुद्दों को रखने का महत्वपूर्ण मंच है, लेकिन अधिकारियों की अनुपस्थिति से बैठक का उद्देश्य प्रभावित हो रहा है। दूरदराज क्षेत्रों से कठिन परिस्थितियों और मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद पहुंचे जनप्रतिनिधि ब्लॉक के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान जिला मुख्य विकास अधिकारी चमोली ने जनप्रतिनिधियों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन जनप्रतिनिधि नहीं माने। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार जारी रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!