वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार


विकासनगर। विकासनगर क्षेत्र में हुई वाहन चोरी का दून पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है।
1 सितंबर को निखिल राघव निवासी हरबर्टपुर ने सरस्वती डिजिटल सर्विसेज के पास से बाइक चोरी होने की ई-एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। पुलिस ने 2 सितंबर को रामपुर मंडी छतरी से ढालीपुर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान इसरान पुत्र ताहिर को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए वाहन चोरी करने की बात बताई। वह बाइक के पार्ट्स निकालकर बेचने की तैयारी में था। आरोपी पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!