अखोड़ी से शुरू हुई 42वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा

टिहरी। अखोड़ी स्थित राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज से बुधवार को 42वीं खतलिंग हिमालय जागरण महायात्रा का शुभारंभ हुआ। पर्वतीय लोकविकास समिति, भिलंगना क्षेत्र विकास समिति व इंद्रमणि बड़ोनी साहित्य एवं कला मंच के संयुक्त आयोजन में एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने हिमालय संरक्षण में जनभागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हिमालय जल, पर्यावरण और जैव विविधता का आधार है। ग्लेशियरों के संरक्षण के लिए जंगलों, जलस्रोतों की सुरक्षा, प्लास्टिक व कचरे पर नियंत्रण जरूरी है। महायात्रा 5 सितंबर तक विभिन्न पड़ावों से होकर चलेगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं और उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
