प्रो. हेमवती नंदन विद्या परिषद के सदस्य नियुक्त


श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हेमवती नंदन को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी तथा गोविंद बल्लभ पंत अभियंत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, पौड़ी की विद्या परिषद का सदस्य नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह एवं कुलसचिव प्रो. वाईपी रैवानी ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रो. नंदन का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अनुभव दोनों संस्थानों की अकादमिक गुणवत्ता और शोध गतिविधियों को नई दिशा देने में उपयोगी साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!