दिल्ली गढ़वाल भवन में सम्मानित होंगी 123 मेधावी प्रतिभाएं


श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल हितैषिणी सभा द्वारा दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले गढ़वाली मूल के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में 30 अगस्त को गढ़वाल भवन, दिल्ली के भागीरथी सभागार में समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में कक्षा 10वीं और 12वीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 109 विद्यार्थियों तथा सीए, नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाले 14 विद्यार्थियों समेत कुल 123 प्रतिभाओं को ’’‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मेधावी छात्र सम्मान’’’ प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी को स्मृति चिह्न, 2,100 रुपये नगद पुरस्कार और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में शिक्षा व प्रतिभा को प्रोत्साहित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!