दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में सोमवार को दो दिवसीय अंतरविद्यालयी बैडमिंटन चौंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हरिद्वार एवं रुड़की क्षेत्र के 12 विद्यालयों के खिलाड़ी अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयुवर्ग में बालक-बालिका एकल एवं युगल स्पर्धाओं में प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यालय के समूह गायन वृंद ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उपप्रधानाचार्य (प्रशासन) पविंदर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। अर्णव (डीपीएस रानीपुर) ने साव्या (डीपीएस दौलतपुर), अभिनव सैनी (मोंटफोर्ट स्कूल) ने ओजस (एबीएन आईआईटी रुड़की) तथा कबीर (डीएवी) ने धैर्य (जीडी गोयनका) को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अभिमन्यु (डीपीएस रानीपुर) और अलेक्ज़ेंडर (डीपीएस दौलतपुर) के बीच भी रोमांचक मुकाबला हुआ। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में अंडर-13 और अंडर-15 वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!