यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहन चालकों का चालान

उत्तरकाशी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस ने यातायात एवं एआरटीओ विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। शनिवार को चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, सब्जी मंडी, गैस गोदाम और तेखला सहित विभिन्न स्थानों पर हुई चेकिंग में ओवरस्पीड, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र और नो-पार्किंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ’’32 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई’’ की गई। वहीं, नशे की हालत में मोटरसाइकिल चलाने वाले एक चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया। टीम ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट का प्रयोग करने और नशे में वाहन न चलाने के प्रति जागरूक किया।
