शिकायतों की सुनवाई 25 व 27 अगस्त को

टिहरी। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के पात्रता सूची से संबंधित शिकायतों एवं आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित जिलास्तरीय अपीलीय समिति की सुनवाई ’’25 एवं 27 अगस्त 2026’’ को विकास भवन टिहरी में होगी। पात्रता सूची में नाम शामिल न होने, नाम हटाए जाने, प्राथमिकता क्रम अथवा विकासखंड स्तर की कार्रवाई से असंतुष्ट लाभार्थी समिति के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकते हैं। लाभार्थियों से निर्धारित तिथियों पर आवश्यक अभिलेख एवं दस्तावेजों सहित स्वयं उपस्थित होने की अपील की गई है।
