खड़ोली तल्लि-थापला मोटर मार्ग के अवशेष भाग का किया शिलान्यास

श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा क्षेत्र देवप्रयाग के अंतर्गत खड़ोली तल्लि से थापला तक मोटर मार्ग के अवशेष भाग के निर्माण कार्य के द्वितीय चरण स्टेज-1 का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। 4.015 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग के निर्माण के लिए ’’150.43 लाख रुपये’’ की स्वीकृत लागत निर्धारित की गई है। सड़क बनने से खड़ोली तल्लि, थापला समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा तथा कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।
विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों को बेहतर सड़क एवं मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क विकास की आधारशिला है और बेहतर कनेक्टिविटी से ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण का स्वागत करते हुए विधायक का आभार जताया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख विनोद बिष्ट, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र रावत, दलवीर सजवान, रोशनी चमोली, पिंकी लिंगवाल, सरोज थपलियाल, दीपक राणा सहित ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
