पुलिस और ग्राम प्रहरियों को मिली अत्याधुनिक टॉर्च

चमोली। अतिवृष्टि एवं आपदा की विषम परिस्थितियों में रात्रिकालीन खोज एवं बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग गणेश लाल शाह ने थाना नंदानगर को पांच अत्याधुनिक एलईडी टॉर्च भेंट कीं। इसके साथ ही थाना क्षेत्र के 51 ग्राम प्रहरियों को भी एक-एक टॉर्च वितरित की गई। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान पुलिस जवान और ग्राम प्रहरी रात में भी राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अत्याधुनिक टॉर्च उपलब्ध होने से खोज एवं बचाव अभियानों में सुविधा मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर राहत कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। यह सहयोग विषम परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में सहायक होगा।
