छात्राओं को गौरा कन्या धन योजना का लाभ देने पर उठे सवाल

विकासनगर। युवा कांग्रेस विकासनगर के अध्यक्ष दीक्षित उनियाल ने सीडीपीओ बाल विकास के माध्यम से कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को ज्ञापन भेजकर गौरा कन्या धन योजना में पात्रता मानकों का कड़ाई से पालन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों और निर्धारित आय सीमा में आने वाली पात्र छात्राओं को ही मिलना चाहिए। उनियाल ने सवाल उठाया कि नर्सिंग जैसे पाठ्यक्रमों की फीस करीब पांच लाख रुपये तक है, ऐसे में छह हजार रुपये मासिक आय वाला परिवार यह खर्च कैसे वहन कर सकता है। उन्होंने पात्रता की जांच कर आर्थिक स्थिति के आधार पर लाभ देने की मांग की।
