मुख्य आरक्षी ने रक्तदान कर बचाई महिला की जान


चमोली। जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में उपचाराधीन एक महिला को ए पॉजिटिव रक्त की आवश्यकता थी। रक्त की जरूरत की जानकारी मिलते ही मुख्य आरक्षी चन्दन सिंह नगरकोटी ने बिना देर किए रक्तदान की इच्छा जताई और अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। समय पर रक्त उपलब्ध होने से महिला के उपचार में महत्वपूर्ण सहायता मिली। मुख्य आरक्षी की इस पहल ने पुलिस के मानवीय चेहरे को सामने रखा। उन्होंने साबित किया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की मदद करना भी है। महिला के परिजनों ने मुख्य आरक्षी का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!