आवासों की मरम्मत और मौकरी कूड़ा स्थल को लेकर डीएम ने दिए निर्देश


टिहरी। जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में पूल्ड एवं नॉन-पूल्ड हाउस आवासों की मरम्मत में आ रही समस्याओं और मौकरी कूड़ा स्थल को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासों की मरम्मत, आवंटन और कूड़ा स्थल से जुड़े विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बंद या सील पड़े टाइप-वन आवासों का नियमानुसार लॉटरी के माध्यम से आवंटन किया जाए। पुनर्वास विभाग की मरम्मत अथवा ध्वस्तीकरण योग्य भवनों की सूची तैयार कर प्रस्तुत करने को भी कहा गया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को रेवेन्यू और रेंट से संबंधित सूची तैयार करने के निर्देश दिए। मौकरी कूड़ा स्थल के संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी वासुदेव डंगवाल को पहले लिगेसी वेस्ट हटाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद लोक निर्माण विभाग चंबा द्वारा सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। डीएम ने अधिशासी अभियंता को आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!