ऐपण प्रतियोगिता वालीबाल फाइनल व स्कालरशिप वितरण कार्यक्रम का होगा आयोजन
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
रानीखेत।‌ मिशन इण्टर कालेज रानीखेत में चल रही स्वर्गीय केडी बेलवाल बालीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को बीरशीवा स्कूल और सिटी मांटेसरी स्कूल के बीच खेला जाएगा। स्वर्गीय केडी बेलवाल अंतर विद्यालय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मैच में वीर शिवा स्कूल की टीम ने केंद्रीय विद्यालय रानीखेत को पहले मैच में हराकर फाइनल में जगह बनाई वहीं दूसरे मैच में सिटी मोंटेसरी स्कूल ने मिशन इंटर कॉलेज को हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित की। मिशन इण्टर कालेज रानीखेत में 11 अगस्त को कमला बेलवाल पारंपरिक ऐपण प्रतियोगिता आयोजित होगी इसके अलावा वीरशिवा स्कूल और सिटी मोंटेसरी स्कूल के बीच वॉलीबॉल का फाइनल खेला जाएगा साथ ही विद्यालय में होनहार छात्रों को स्कॉलरशिप भी वितरित की जाएगी। सोमवार के मैच का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत कुमार अग्रवाल द्वारा किया गया एवं मंच संचालन वरिष्ठ प्रवक्ता अनिल मनी ने किया। स्कोरर की भूमिका में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक संजय दास एवं विनय कुमार सिंह थे। मैच में रेफ्रीज की भूमिका अजय चंद, मनमोहन देव और चंदन मेहरा द्वारा निभाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!