धूमधाम से मनाया गया युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस

हरिद्वार। भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस पर हरिद्वार में युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर संगठन की मजबूती और युवाओं के मुद्दों को लेकर संघर्ष का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल के संयोजन में किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि युवा कांग्रेस युवाओं, छात्रों, बेरोजगारों, किसानों और आमजन के अधिकारों की आवाज लगातार उठाती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं। युवाओं को एकजुट कर उनकी आवाज सरकार तक पहुंचाना प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर, पूर्व जिला अध्यक्ष कैश कौशिक खुराना, एससी विभाग अध्यक्ष मनोज जटाव, पार्षद विक्की भूषण, समर्थ अग्रवाल, विवेक जगरिया, यश शर्मा, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
