जंगली जानवर का मांस बताकर बेचा जा रहा कुत्तों का मांस, चर्चा जोरों पर

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / हरेंद्र बिष्ट,
थराली। गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल की मध्यस्थली एवं पर्यटन नगरी ग्वालदम में जंगली जानवर का मांस बताक़र कुत्ते का मांस बेचे जाने की एक अफवाह पूरे क्षेत्र में फैली हुई हैं, इस मामले में कितनी सच्चाई हैं इस में ग्वालदम के निवासी ही खुल कर बोलने को तैयार नही है।
शनिवार से ग्वालदम क्षेत्र चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि ग्वालदम के ही एक व्यक्ति के द्वारा जंगली जानवरों का मांस बता कर पिछले दिनों कुत्ते का मांस जमकर बेचा ग्वालदम सहित ग्वालदम से लगें आसपास के क्षेत्रों के लोगों ने इस मांस की जमकर गुपचुप तरीके के खरीददारी भी की, यह अफवाह पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैली हुई हैं। कथित रूप से कत्ते काट कर लोगों को बेचें जाने की सूचना तहसील मुख्यालय थराली, ब्लाक मुख्यालय देवाल, ग्वालदम से लगें कुमाऊं क्षेत्र में जमकर चर्चा का विषय बना हुआ हैं। हालांकि इस खबर की अब तक किसी भी स्तर पर अधिकृत पुष्टि नही हो पाईं हैं। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ग्वालदम के करूणपानी क्षेत्र के एक युवक द्वारा जंगली जानवरों का मांस बता कर कुत्ते का मांस बेचने का आरोप लग रहा हैं। ग्वालदम से मिल रही जानकारी के अनुसार इन दिनों ग्वालदम बाजार क्षेत्र में भी आवारा कुत्तों की संख्या कुछ घटी हुई भी दिख रही हैं। अफवाह फैलते -फैलते जब ग्वालदम पुलिस के सामने पहुंचीं तो चौकी इंचार्ज ग्वालदम लक्ष्मण नेगी तत्काल हरकत में आए और उन्होंने कथित आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ ही उसके घर की बारीकि से छानबीन की, किंतु पुलिस के हाथ कोई भी संदिग्ध वस्तु प्राप्त नही हुई। इस मामले में शर्म और झेंप के चलते आरोपी युवक से मांस खरीदने वालें कोई भी व्यक्ति आगे आ कर बयान देने तक को तैयार नही हैं। जिस कारण पुलिस, प्रशासन भी आरोपी पर अधिक सख्ती नही कर पा रहा है, श्रावण के प्रवित्र इस महिनें कुत्ते का कथित मांस बेचे जाने की हर कोई आलोचना कर रहा हैं। मामले में के प्रकाश में आने के बावजूद कोई भी ठोस सबूत एवं जानकारी अब तक सामने नही आ पाईं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!