आपदा प्रभावित गांवों में लौटी जिंदगी की रफ्तार


पौड़ी। पाबौ विकासखंड के बुरासी और सैंजी गांवों में 6 अगस्त 2025 को हुई भीषण वर्षा और भूस्खलन के बाद एक वर्ष में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों से जनजीवन सामान्य हो गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने युद्धस्तर पर सड़क, पेयजल, बिजली तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं बहाल कर प्रभावित परिवारों का पुनर्वास सुनिश्चित किया। सैंजी गांव के 16 प्रभावित परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता दी गई, जबकि भूमि पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने वाले सात परिवारों को एसडीआरएफ विस्थापन मद से 4.25 लाख रुपये अतिरिक्त प्रदान किए गए, जिससे उनके नए आवास तैयार हो सके। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में प्रशासन ने राहत से लेकर पुनर्वास तक सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार और प्रशासन ने कठिन समय में हर स्तर पर साथ दिया, जिससे आज दोनों गांवों में सुरक्षित आवास, बेहतर आधारभूत सुविधाएं और सामान्य जनजीवन फिर से स्थापित हो सका। बुरासी और सैंजी आज संवेदनशील प्रशासन, प्रभावी पुनर्वास और सुशासन की मिसाल बनकर उभरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!